मुख्य समाचार

डाबर ने दी बच्चों को इम्युनिटी बढ़ाने की जानकारी

पटना/11.01.19 । डाबर के प्रमुख हेल्थकेयर ब्रांड डाबर च्यवनप्राश ने देश में स्वास्थ्य सुविधाओं से वंचित बच्चों को सुरक्षित रखने के लिए मेगा जागरूकता पहल की शुरूआत की है । इसके तहत पटना में रेनबो फाउंडेशन इंडिया के 500 से अधिक बच्चों के लिए एक विशेष सत्र आयोजित किया गया । 

इसका उद्देश्य सर्दी में बीमारी से बचाव के लिए बच्चों में जागरूकता पैदा करना था । बच्चों को बुनियादी स्वच्छता और पौष्टिक आहार के माध्यम से इम्युनिटी बढ़ाने की जानकारी मिली । सर गंगाराम अस्पताल, दिल्ली के डाॅ परमेश्वर अरोड़ा ने बताया कि तापमान में बदलाव खांसी, ठंड और फ्लू जैसी बीमारियों का कारण है । इससे बचाव के लिए इम्युनिटी को बढ़ाना आवश्यक है । 

डाबर इंडिया के मैनेजर (काॅरपोरेट कम्युनिकेशंस) दिनेश कुमार ने कहा इम्युनिटी बढ़ाने के लिए बच्चों को च्यवनप्राश दिया जा रहा है । बच्चों को जागरूक करने के लिए कंपनी पटना समेत देश के 12 शहरों में अभियान चला रही है। 
 


संबंधित खबरें