पटना/05.02.19। बिहार चैंबर ऑफ काॅमर्स एंड इंडस्ट्रीज ने पूर्व अध्यक्ष मोती लाल खेतान को श्रद्धांजलि दी। चैंबर परिसर में आयोजित शोकसभा में अध्यक्ष पीके अग्रवाल ने कहा मोती बाबू एक सफल उद्यमी थे। वे 2004-05 एवं 2005-06 तक चैंबर के अध्यक्ष रहे। सूबे के व्यवसायियों एवं उद्यमियों की समस्याओं के निदान के लिए सदैव प्रयत्नशील रहे। उनके कार्यकाल में 20 दिसंबर 2005 को हुई वैट व्यापार पंचायत को व्यवसायी आज भी याद करते हैं ।
चैंबर के साथ-साथ अन्य सामाजिक एवं धार्मिक संस्थाओं से भी वे जुड़े थे। स्वभाव से मिलनसार, विनम्र एवं मृदुभाषी थे। शोकसभा में अमित मुखर्जी, सुभाष पटवारी, राजा बाबू गुप्ता, एनके ठाकुर, मुकेश कुमार जैन, विशाल टेकरीवाल, डाॅ रमेश गांधी, पशुपति नाथ पांडेय, मनोज आनंद, राजेश खेतान, सुनिल सर्राफ, सच्चिदानन्द, ओपी टिबड़ेवाल, एकेपी सिन्हा समेत कई सदस्य मौजूद थे।