पटना/नई दिल्ली/05.02.19 । काॅन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (CAIT ) के राष्ट्रीय कार्यक्रम ’एक देश, एक व्यापारी, दस वोट’ अभियान की शुरुआत बिहार में भी हो गई है। कैट बिहार चैप्टर के चेयरमैन कमल नोपानी एवं बिहार अध्यक्ष अशोक वर्मा ने इसकी शुरुआत की। राष्ट्रीय स्तर पर अभियान एक फरवरी से जारी है।
सभी छोटे संगठनों को CAIT में शामिल करने का प्रयास जारी है। फूटपाथ दुकानदारों के लिए सरकार से वेंडिंग जोन बनाने का भी प्रस्ताव रखा गया है। कैट का कहना है व्यापारी वर्ग समाज के महत्वपूर्ण अंग है। इन्हें उचित सम्मान मिलना चाहिए। देश में लगभग 7 करोड़ व्यापारी हैं, जो लगभग 45 करोड़ लोगों को रोजगार देते हैं। कृषि के बाद रिटेल कारोबार रोजगार देने वाला देश का दूसरा सबसे बड़ा सेक्टर है।