पटना/27.02.19 । होटल द पनाश राजधानी में अपनी पांचवी वर्षगांठ धूमधाम से मना रहा है। होटल के एमडी प्रियेश कुमार ने बताया कि इस मौके पर ग्राहकों को खाने व रहने पर 25 प्रतिशत की विशेष छूट दीे जा रही है। ऑफर 28 फरवरी से 7 मार्च तक है। बेहतर सेवाओं की बदौलत आज इसकी गिनती फैमिली व व्यावसायिक होटलों में हो रही है। इसके लिए पूरी टीम व अतिथि बधाई के पात्र हैं। 2014 में पनाश की शुरुआत हुई थी।
जीएम प्रणव कुमार ने कहा होटल सभी सुविधाओं से युक्त है। स्पा, रेस्तरां, सात हॉल, जीम एवं 70 आधुनिक कमरे हैं। हम अपने अतिथियों के बहुमूल्य सुझाव का स्वागत करते हैं। यह पूरी टीम का उत्साह और समर्पण है, जिसने हमें इस ऊंचाई तक पहुंचाया है। एफ एंड बी मैनेजर मनीष कुमार का कहना है होटल द पनाश ने समय-समय पर फूड फेस्टिवल, विशेष ऑफर और सेवा से ग्राहकों को संतुष्ट करने की कोशिश की है।