नई दिल्ली/08.03.19। सेनेटरी वेयर व टाइल्स बनाने वाली कंपनी रोका 700 महिलाओं को प्लंबर का प्रशिक्षण देगी। कंपनी ने महिला दिवस पर इसकी घोषणा की है। महिलाओं को प्रमाणपत्र भी दिये जायेंगे। रोका स्पेन की 100 साल पुरानी कंपनी है। इसने भारत की कंपनी पेरीवेयर ब्रांड का अधिग्रहण किया है।
प्रशिक्षण के लिए कंपनी की कॉरपोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (सीएसआर) यूनिट वीआर वाटर फाउंडेशन ने इंडियन प्लंबिंग स्किल्स काउंसिल (आईपीएससी) के साथ गठजोड़ किया है। वीआर वाटर फाउंडेशन के ट्रस्टी के. ई. रंगनाथन ने कहा प्रशिक्षण महिलाओं के लिए रोजगार के बेहतर अवसर सृजित करेगा और उन्हें आर्थिक एवं सामाजिक तौर पर सशक्त बनाएगा।