मुख्य समाचार

असेसमेंट इयर 2019-20 के लिए आईटीआर फाॅर्म अधिसूचित

नई दिल्ली/एजेंसी/05.04.19। आयकर विभाग ने असेसमेंट इयर 2019-20 के लिए इनकम टैक्स रिटर्न (आईटीआर) फाॅर्म अधिसूचित कर दिया है। जिनके खातों को ऑडिट की जरूरत नहीं है, उनके लिए रिटर्न भरने की अंतिम तिथि 31 जुलाई है। 

आयकर रिटर्न-1 या सहज में कोई बदलाव नहीं किया गया है। यह फाॅर्म वेतनभोगी वर्ग के लिए है। आईटीआर 2, 3, 4, 5, 6 और 7 के कुछ खंडों को तर्कसंगत बनाया गया है। व्यक्ति एवं कंपनियों को 2018-19 में हुई आय की जानकारी देते हुए चालू वित्त वर्ष में रिटर्न भरना होगा। 
 


संबंधित खबरें