पटना/22.04.19। विश्व पृथ्वी दिवस पर होटल द पनाश व नागेश्वर चैरिटेबल ट्रस्ट के कर्मचारियों ने पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। गांधी मैदान गेट नंबर 1 के समीप संयुक्त रूप से दर्जनों पौधे लगाये गये। बाद में होटल में पर्यावरण जागरूकता सबंधित कार्यक्रम भी हुआ।
जीएम प्रणव कुमार ने कहा कि पृथ्वी दिवस का आयोजन पर्यावरण को बचाने के लिए किया जाता है। इसकी स्थापना अमेरिकी सीनेटर जेराल्ड नेल्सन ने 1970 में एक पर्यावरण शिक्षा के रूप की थी। अब इसे 192 से अधिक देशों में प्रति वर्ष मनाया जाता है। पनाश इस दिशा में लगातार काम कर रहा है।
होटल के एफएंडबी मैनेजर मनीष कुमार ने बताया कि पृथ्वी दिवस को खास बनाने के लिए व्यंजनों पर 10 प्रतिशत की छूट दी जा रही है। मनुष्य के लिए पृथ्वी सबसे सुरक्षित ठिकाना है, लेकिन समय रहते इसकी रक्षा के लिए उचित कदम नहीं उठाए गये, तो इसे बचाना मुश्किल होगा।