मुख्य समाचार

हमदर्द वैलनेस सेंटर में उपलब्ध है रूह अफजा

पटना/09.05.19। रूह अफजा शर्बत पटना स्थित हमदर्द वैलनेस सेंटर में उपलब्ध है। कीमत 145 रुपये है। रूह अफजा को पसंद करने वाले बीएन काॅलेज के सामने हमदर्द से ले सकते हैं। सेंटर से मिली जानकारी के अनुसार रूह अफजा यहां 20 दिनों से है। बीच में सप्लाई की दिक्कत थी। उपभोक्ता 0612-2677364 पर भी संपर्क कर सकते हैं।

बिहार कारोबार डाॅट काॅम ने बाजार में रूह अफजा की किल्लत की खबर 17 अप्रैल को जारी किया था। हालांकि बाजार में अभी भी पूरी तरह उपलब्ध नहीं है। कंपनी का कहना है कि शीघ्र इसकी आपूर्ति होगी। तकनीकी कारणों से उत्पादन बंद होने के कारण परेशानी थी, लेकिन अब सप्लाई बढ़ रहा है। 

गर्मी आते ही रूह अफजा की मांग बढ़ जाती है। इसकी वजह इसमें मौजूद खास हर्ब्स है। यूनानी चिकित्सा पद्धति पर तैयार रूह अफजा गर्मी में कई बीमारियों से राहत भी देता है। शर्बत के अलावा कुल्फी व लस्सी में भी इसका उपयोग होता है। इतना ही नहीं रोजेदारों को भी पसंद है। 
 


संबंधित खबरें