मुख्य समाचार

एलजी ने वर्षगांठ पर किया रक्तदान शिविर का आयोजन

पटना/11.05.19। एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स इंडिया 22वीं वर्षगांठ पर देश के प्रति अपने समर्पन का विस्तार कर रही है। 11 मई को देश के 47 शहरों में एक मेगा रक्तदान अभियान का आयोजन किया । ब्लड बैंक के साझीदार आर्मी कमांड हॉस्पिटल, रेड क्रॉस सोसायटी ऑफ इंडिया, रोटरी, लायंस, गवर्मेंट हॉस्पिटल एवं अन्य हैं। 

शाखा प्रबंधक अलोक कुमार ने कहा मेगा सीएसआर अभियान का आयोजन करते हुए हमें बेहद गर्व हो रहा है। भारत में 22 साल का सफर एक उल्लेखनीय उपलब्धि है। यह रक्तदान के लिए नागरिकों को संवेदनशील बनाने और प्रेरित करने के लिए एक कदम है। लोगों को इस अभियान के लिए आगे आने के लिए शुक्रिया अदा करता हूं। एलजी ने रेडियो, डिजिटल और रिटेल स्टोर्स में ऑन ग्राउंड ऐक्टिवेशन्स के माध्यम से पहल की शुरूआत की थी। 
 


संबंधित खबरें