पटना/16.05.19। सोनी कंपनी के (कैमरा डिवीजन) ने बिहार में पहला अल्फा फ्लैगशिप स्टोर बाकरगंज स्थित रोहिणी सेल्स में खोला। उद्घाटन कंपनी के मार्केटिंग हेड मुकेश श्रीवास्तव ने किया। रोहिणी सेल्स के रोहित ने बताया कि इस स्टोर में एक ही छत के नीचे सोनी के सारे प्रीमियम कैमरा और लेंस उपलब्ध हैं। साथ ही आकर्षक ऑफर एवं फाइनेंस की सुविधा भी है।
मार्केटिंग हेड मुकेश श्रीवास्तव ने कहा कि शादी एवं अन्य समारोह में सोनी कैमरे की काफी डिमांड है। खासकर ALFA 7M3, 7RM3, ILCE6400 की अच्छी मांग है। 7R3 माॅडल में 42 मेगा पिक्सल कैमरा है, जिससे बेहतरीन स्पीड और रेजोल्यूशन मिलता है। इस मौके पर सोनी इंडिया के बिहार-झारखंड के मैनेजर नीरव गोहेल एवं सेल्स इंचार्ज फारूख आलम भी मौजूद थे।