पटना/17.05.19। ऑटोमोबाइल और इंजीनियरिंग उद्योग क्षेत्र की कंपनी हिम टेक्नोफॉर्ज ने पटना में भारत निर्मित ई-रिक्शा चीता को लांच किया है। विनायक इंटरप्राइजेज, रमना रोड को कंपनी ने डिस्ट्रीब्यूटर नियुक्त किया है। इस मौके पर सीनियर वाइस प्रेसिडेंट के एन गुप्ता, निदेशक मनन अग्रवाल, मार्केटिंग मैनेजर आशीष अग्रवाल एवं विनायक इंटरप्राइजेज के प्रोपराइटर मोहित सेठ मौजूद थे।
सीनियर वाइस प्रेसिडेंट ने कहा कि ई-रिक्शा चीता बिहार में विकास एवं पर्यावरण संरक्षण की ओर एक ठोस कदम है। बैटरी से चलने वाले इस ई-रिक्शा में चार सवारी और एक चालक के बैठने की सुविधा है। कीमत 1.25 लाख है। बैटरी फुल चार्ज कर 90-100 किलोमीटर की दूरी तय की जा सकती है। ई-रिक्शा भारत सरकार के आईकैट से मान्यता प्राप्त है।
विनायक इंटरप्राइजेज के प्रोपराइटर मोहित सेठ ने बताया कि फाइनेंस की सुविधा भी उपलब्ध है। चीता आरामदायक सीट, स्पेस, म्यूजिक सिस्टम और फुट ब्रेक जैसी सुविधाओं से युक्त है। सुरक्षा के लिए साइड पर्दे और यात्रियों के लिए बैक सपोर्ट भी है।