पटना/12.06.19। प्रधान मुख्य आयकर आयुक्त (पीसीसीआईटी) शंभु दत्त झा ने पदभार ग्रहण कर लिया है। उनका कार्य क्षेत्र बिहार-झारखंड है। वे 1984 बैच के भारतीय राजस्व सेवा के अधिकारी हैैं। निवर्तमान पीसीसीआईटी केसी घुमरिया का स्थानांतरण डीजी प्रशासन के पद पर नई दिल्ली हुआ है।
सहरसा निवासी शंभु दत्त झा पहले भी बिहार में विभिन्न पदों पर रह चुके हैं। वे निदेशक अन्वेषण, पीसीआईटी और आयुक्त टीडीएस जैसे महत्वपूर्ण पदों को संभाल चुके हैं। 2007-09 में निदेशक अन्वेषण पद के दौरान बिहार-झारखंड में राजस्व वृद्धि को लेकर काफी सर्च हुआ था। शंभु दत्त झा वर्तमान पद पर अक्टूबर 2019 तक है।