पटना/06.07.19। होटल मौर्या ने ज्ञान भवन स्थित बॉलीवुड कैफे में फूड फेस्टिवल का आयोजन किया है। फेस्टिवल 14 जुलाई तक है। इसमें शहरवासी व्यंजनों के अलग-अलग स्वाद से परिचित होंगे। होटल के जीएम बीडी सिंह ने कहा कि फूड फेस्टिवल में लोग अनलिमिटेड खाने का भरपूर मजा ले सकते हैं। ग्राहकों को बेहतर सुविधा उपलब्ध करायी जायेगी।
होटल के एफ एंड बी मैनेजर निशित कुमार सिन्हा ने बताया कि फूड फेस्टिवल का समय दोपहर 1 बजे से रात 10ः30 बजे तक हैै। वेज व्यंजनों की कीमत 499 प्रति प्लेट जबकि नॉन वेज व्यंजनों की कीमत 599 प्रति प्लेट है। 5 साल से कम उम्र के बच्चे के लिए खाने का कोई चार्ज नहीं है।
होटल के शेफ ब्रजेश कुमार सिंह एवं कौशल झा ने बताया कि फेस्टिवल का आयोजन पटनावासियों की इच्छा एवं सुविधाओं को ध्यान में रखकर किया गया है। ग्राहकों को नाॅनवेज एवं वेेज के कई लजीज आईटम मिलेंगे।