नई दिल्ली/23.07.19। कर निर्धारण वर्ष (एसेसमेंट इयर) 2019-20 के लिए इनकम टैक्स रिटर्न फाइल करने की अंतिम तारीख बढ़ गई है। इसे 31 जुलाई से 31 अगस्त कर दिया गया है। वित्त मंत्रालय ने इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी है। सीबीडीटी का कहना है कि रिटर्न फाइल करने में करदाताओं की कई परेशानियों को देखते हुए तारीख बढ़ाने का निर्णय लिया गया है।
159 वें आयकर दिवस के मौके पर वित्त मंत्री निर्मला सीतारामन 24 जुलाई को देश में करदाता ई- सहायता अभियान शुरू करेंगी। आयोजन आयकर विभाग के सभी क्षेत्रीय कार्यालयों में होगा। आयकर अधिकारी रिटर्न की ई-फाइलिंग में करदाताओं की मदद के लिए शिविर का आयोजन करेंगे।