मुख्य समाचार

आकाश एजुकेशन ने सीएम राहत कोष में दिया 51 लाख   

पटना। आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड ने मुख्यमंत्री राहत कोष में 51 लाख रुपये दिया है। संस्थान के चेयरमैन जेसी चौधरी की ओर से पटना सेंटर के प्रमुख सौरभ मित्तल ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात की। उन्हें 51 लाख रुपये का चेक मुख्यमंत्री राहत कोष के लिए सौंपा। कंकड़बाग शाखा के प्रमुख बीबी सिंह भी उपस्थित थे। 

दूसरी ओर डाॅ अमर कांत झा अमर ने भी मुख्यमंत्री राहत कोष के लिए एक लाख रुपये का चेक मुख्यमंत्री को सौंपा। मुख्यमंत्री ने राहत कोष में अंशदान के लिए धन्यवाद दिया और उनके इस सामाजिक पहल की सराहना की। 
 


संबंधित खबरें