मुख्य समाचार

अग्रसेन जयंती पर समाज सेवी व मेधावी छात्र होंगे सम्मानित 

पटना। अग्रसेन जयंती पर समाज सेवा में उल्लेखनीय योगदान करने वालों को समाज रत्न की उपाधि से सम्मानित किया जायेगा। साथ ही 10 वीं एवं 12 वीं की परीक्षा में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाले समाज के मेधावी छात्र-छात्राएं भी सम्मानित होंगे। पूरे वर्ष अग्रसेन सेवा न्यास के स्वास्थ्य शिविर में योगदान देने वाले डॉक्टर एवं उनके सहायकों का भी सम्मान किया जायेगा।  

बिहार प्रादेशिक अग्रवाल सम्मेलन के अध्यक्ष अमर कुमार अग्रवाल ने बताया कि हर साल की तरह इस वर्ष भी कुल प्रवर्तक अग्रसेन जयंती 29 सितंबर को मनायी जायेगी। इस मौके पर समारोह बैंक रोड स्थित अग्रसेन भवन में होगा। शाम छह बजे से मुख्य समारोह में डांडिया, फैंसी ड्रेस, गणेश वंदना, प्रश्नोत्तरी, देवी वंदना नृत्य एवं गेम का कार्यक्रम होगा। 

अग्रवाल महिला सम्मलेन की अध्यक्ष डॉ गीता जैन ने कहा कि 28 सितंबर को भी कई प्रतियोगिताएं होंगी। इनमें बच्चे एवं महिलाएं शामिल होंगी। समारोह की तैयारी से पहले आयोजित बैठक में अग्रसेन सेवा न्यास के अध्यक्ष पी के अग्रवाल, अक्षय अग्रवाल, निर्मल अग्रवाल, पवन भगत, सूरज नारायण, जेपी तोदी एवं डॉ गीता जैन उपस्थित थे। 
 


संबंधित खबरें