मुख्य समाचार

सीतारमण करेंगी आयकर विभाग के राष्ट्रीय ई-आकलन केंद्र का उद्घाटन

नई दिल्ली/एजेंसी। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 8 अक्टूबर को आयकर विभाग के राष्ट्रीय ई-आकलन केंद्र (एनईएसी) का उद्घाटन करेंगी। इससे करदाताओं और कर अधिकारियों के बीच आमना-सामना की जरूरत नहीं पड़ेगी। 

वित्त मंत्रालय ने कहा कि एनईएसी बेहतर करदाता सेवा है। डिजिटल इंडिया के अनुरूप करदाताओं की शिकायतों में कमी लाने एवं कारोबार सुगमता से बढ़ाने की दिशा में एक कदम है। नई व्यवस्था से कर आकलन प्रक्रिया में पारदर्शिता आयेगी। करदाता और कर अधिकारियों का आमना-सामना नहीं होगा। 

नई व्यवस्था में करदाताओं के रजिस्टर्ड ई-मेल और वेब पोर्टल www.income tax india e filing.gov.in के पंजीकृत खातों पर नोटिस मिलेगा। साथ ही रजिस्टर्ड मोबाइल पर एसएमएस भी भेजा जायेगा। इन संदेशों में उन मुद्दों का जिक्र होगा, जिसके आधार पर मामले को जांच के लिए चुना गया है। 

करदाता नोटिस का जवाब अपनी सुविधानुसार अपने घर या दफ्तर से दे सकते हैं और उसे संबंधित वेब पोर्टल पर अपलोड कर उसे ई-मेल के जरिये राष्ट्रीय ई-आकलन केंद्र को भेज सकते हैं।
 


संबंधित खबरें