पटना। महाष्टमी पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बांस घाट स्थित काली मंदिर में शक्ति की देवी के दर्शन किए और पूजा-अर्चना की। उन्होंने देश एवं प्रदेश की प्रगति की कामना की। नाला रोड स्थित रामकृष्ण मिशन आश्रम पर माता रानी का आशीर्वाद लिया। लंगर टोली दुर्गा मंदिर में देवी के महागौरी स्वरूप के दर्शन किए। गर्दनीबाग ठाकुरबाड़ी प्रबंध न्यास समिति स्थित मां दुर्गा मंदिर में भी पूजा की। पूजा समिति ने सीएम को चुनरी ओढ़ा कर स्वागत किया।

सीएम के साथ विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार चौधरी, आपदा प्रबंधन प्राधिकारण के सदस्य उदयकांत मिश्रा, एमएलसी डाॅ रणवीर नंदन, सचिव मनीष कुमार वर्मा उपस्थित थे।