पटना। होटल मौर्या ने अपनी यूनिट बाॅलीवुड ट्रीट्स रेस्टोरेंट की दूसरी शाखा सगुनामोड़ में खोली है। पटना के बाद अब दानापुर एरिया के लोगों को बेहतरीन स्वाद से परिचय कराने के लिए बॉलीवुड ट्रीट्स की शुरुआत की गई है।
होटल मौर्या के जीएम बीडी सिंह ने कहा कि हमने बॉलीवुड ट्रीटस की सफलता को देखते हुए दूसरी शाखा खोलने का निर्णय लिया। इस शाखा को पटना में हमारी पहली फ्रेंचाइजी के रूप में दिया गया है। आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित बॉलीवुड ट्रीट्स रेस्टोरेंट में कई व्यंजन उपलब्ध हैं।
यहां कम कीमत में ग्राहकों को उच्च गुणवत्ता के खाद्य पदार्थ उपलब्ध होंगे। रेस्टोरेंट में बिरयानी, चावल, रोटी, चिकेन, मटन, पनीर, पुलाव, वेजिटेबल, पिज्जा, पराठा, कबाब, मोमोज समेत दर्जनों वेज एवं नॉन वेज आइटम ग्राहकों को लुभाने के लिए तैयार हैं।