मुख्य समाचार

शक्तिधाम में 28 को दीपावली मिलन व अन्नकूट भोज  

पटना। शक्तिधाम में 28 अक्टूबर (सोमवार) को दीपावली मिलन समारोह होगा । साथ ही अन्नकूट पर भगवान् को छप्पन भोग लगाया जाएगा। शक्तिधाम के मुख्य संस्थापक अमर कुमार अग्रवाल ने बताया कि प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष भी दीपावली के अगले दिन दीपावली मिलन एवं अन्नकूट भोज का आयोजन शक्तिधाम में होगा। 

अन्नकूट के अवसर पर भगवान् का विशेष श्रृंगार बाहर से आये कलाकार करेंगे एवं पूरे मंदिर परिसर को सजाया जायेगा। शाम में श्रद्धालु सामूहिक रूप से भजन- कीर्तन करेंगे। शक्तिधाम स्थित खाटू श्याम एवं हनुमान मंदिर में पूजा-अर्चना होगी। 

शक्तिधाम में पांच नवंबर को दादीजी जन्मोत्सव एवं आठ नवंबर को श्याम बाबा का श्रृंगार, जन्मोत्सव, रात्रि जागरण एवं अखंड ज्योति पाठ का आयोजन होगा। बैठक में अमर अग्रवाल, पीके अग्रवाल, ओम पोद्दार, शंभु अग्रवाल, रमेश मोदी, अक्षय अग्रवाल, निर्मल अग्रवाल, पवन भगत एवं सूर्य नारायण मौजूद थे। 
 


संबंधित खबरें