पटना। श्याम भक्तों ने विशाल खाटू श्याम भजन संध्या का आयोजन पटना में तीसरी बार किया है। आयोजन बापू सभागार में रविवार (10 नवंबर) की शाम 4ः15 बजे से होगा। कार्यक्रम संयोजक कन्हैया अग्रवाल ने बताया कि विशाल खाटू श्याम भजन संध्या में प्रसिद्द भजन गायक कोलकाता से संजय मित्तल एवं चंडीगढ़ से कन्हैया मित्तल पटना आ रहे हैं ।
साथ ही साथ गिन्नी कौर एवं अन्य गायक भी भजनों से पटनावासियों को झुमायेंगे। खाटूश्याम के कालू सिंह चौहान, आचार्य गजानंद शर्मा, दिग्विजय सिंह चौहान एवं मानवेन्द्र सिंह चौहान भी पटना आयेंगे। मंच संचालन के लिए दिल्ली से सुशील गौतम पटना आयेंगे ।
आयोजन संचालक मुकेश हिसारिया ने बताया कि भजन संध्या में बिहार के बाहर से भी लगभग एक हजार से अधिक श्रद्धालु आयेंगे। कार्यक्रम में बिहारी स्वाद का तड़का भी रहेगा। खाटूश्याम की मंच सज्जा के लिए कोलकाता से 50 कलाकारों की टीम आ रही है। इसमें शामिल होने के लिए निःशुल्क पास की व्यवस्था की गई है। बैठक में कमलेश सिंह एवं लक्ष्मण टिकमानी भी मौजूद थे।