पटना । अपने स्वाद और बेहतरीन इंटीरियर्स के लिए प्रसिद्ध कुकबुक कैफे ने 15 नवंबर से फूड फेस्टिवल की शुरुआत की है। पाटलिपुत्र साईं मंदिर के समीप कुकबुक कैफे में फूड फेस्टिवल का आयोजन 17 नवंबर तक होगा। मास्टरशेफ सद्दाफ पटनावासियों को अपने स्पेशल मेनू से रू-ब-रू करवाएंगे।
कुकबुक कैफे के संचालक रितेश चौधरी ने कहा कि तीन दिनों तक चलने वाले इस फूड फेस्टिवल में ग्राहकों को वेज और नॉन वेज के दर्जनों आइटम परोसे जायेंगे। इनमें तला केला, लौंग चिड़े, पीठा, भाभरा, लिपटे मसाले की घुघनी, रुग्रा, दाल अख्ति, सब्ज बिरयानी, गूलर कोफ्ता, चपली कबाब, ताश गोश्त, नमक गोश्त, सरसों वाली मछली, मटन अख्ति, आलू चोखा, बैगन भरता, अरबी का चोखा, तीसी की चटनी, अनरसा, माल पुआ, गुलाब फिरनी, तिकोना पराठा एवं इश्क का शरबत विशेष रूप से शामिल हैं ।
इस फेस्टिवल के आयोजन का उद्देश्य बाहर रहने वाले लोगों को घर के खाने का स्वाद देना है। सह संचालक प्रतीक भलोटिया ने कहा कि ग्राहक इस फूड फेस्टिवल का आनंद कुकबुक कैफे में दोपहर 12 बजे से रात 12 बजे तक ले सकते हैं। 16 नवंबर को एक बजे से लाइव कुकिंग शो का आयोजन होगा।
प्रतीक ने बताया कि यह विश्व का छठा एवं भारत का पहला कुकबुक कैफे है। हम 20 नवंबर से कुकबुक में कुछ नये मेनू को शामिल करने जा रहे हैं, जो यूनिक होगा। मास्टरशेफ सद्दाफ हुसैन की किताब दास्तान ए दस्तरखान का विमोचन भी किया गया ।