मुख्य समाचार

महेश जालान बिहार मारवाड़ी सम्मेलन के अध्यक्ष निर्वाचित

पटना। बिहार प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन के अध्यक्ष पटना के महेश जालान निर्वाचित किये गये हैं। प्रतिस्पर्धा में उनके सामने प्रत्याशी कमल नोपानी थे। वर्तमान में महेश जालान सम्मेलन के प्रदेश महामंत्री हैं। मार्च 2020 में प्रस्तावित प्रादेशिक अधिवेशन में इनका शपथ ग्रहण समारोह होगा। महेश जालान ने कहा कि हमारा मुख्य उद्देश्य बिहार के विकास के लिए कार्य करना और मारवाड़ी समाज को संगठित करना है।

बिहार प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन के सत्र 2020-22 का चुनाव 9 से 21 नवंबर तक बिहार के 23 बूथों पर संपन्न हुआ था। वोटों की गिनती आज मारवाड़ी सम्मेलन सभागार में हुई। परिणाम की घोषणा चुनाव अधिकारी राजेश बजाज, चुनाव समिति सदस्य अरुण रुंगटा एवं अनूप पारीक ने संयुक्त रूप से की । सम्मेलन कीे पूरे प्रदेश में स्थित 150 शाखाओं के 6747 मतदाताओं में 76 शाखाओं के 3616 आजीवन सदस्यों ने अपने मताधिकार का उपयोग किया। 

वर्तमान प्रदेश अध्यक्ष विनोद तोदी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विजय कुमार किशोरपुरिया, पटना शाखा अध्यक्ष अंजनी सूरेका, दादीजी सेवा समिति के मुख्य संस्थापक अमर कुमार अग्रवाल,  पटना सिटी शाखा अध्यक्ष ईश्वर गोयनका, नवगछिया शाखा अध्यक्ष विनोद कुमार केजरीवाल, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष दरभंगा के नीरज खेड़िया, प्रमंडलीय मंत्री मुजफ्फरपुर के श्रवण सर्राफ, निवर्तमान अध्यक्ष निर्मल झुनझुनवाला, अभिषेक अग्रवाल, विकास सर्राफ, योगेश तुलस्यान, गणेश कुमार खेमका, मीडिया प्रभारी एमपी जैन, मारवाड़ी सेवा समिति के संजीव देवड़ा सहित समाज के कई बंधुओं ने महेश चालान को उनकी जीत पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। 
 


संबंधित खबरें