मुख्य समाचार

जू सफारी, राजगीर              

राजगीर में 480 एकड़ में जू सफारी तैयार हो रहा है। यहां हिरण, भालू, बाघ, तेंदुआ और शेर रखे जायेंगे। इसके अगस्त 2020 तक तैयार होने की संभावना है। बंद गाड़ी में पर्यटक खुले जानवरों को करीब से देख सकेंगे। ग्रीन सफारी भी आकर्षक होगा। इस प्रोजेक्ट पर 177 करोड़ राशि खर्च होगी। 

जू सफारी के निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जानवरों के नाइट शेल्टर सह फीडिंग रूम का जायजा लिया। साथ ही अधिकारियों को आवश्यक निर्देश भी दिये। जू सफारी में जानवरों को डबल प्रोटेक्शन में रखा जाता है। फेंस की उंचाई 23 फीट रखी गई है। जू सफारी के निदेशक हेमंत पाटिल, पर्यावरण एवं वन विभाग के वरीय अधिकारियों ने विस्तृत जानकारी दी।  
 


संबंधित खबरें