मुख्य समाचार

दस हजार ज्वेलर्स को आयकर विभाग ने भेजा रिकवरी नोटिस  

नई दिल्ली। आयकर विभाग ने देश के दस हजार ज्वेलर्स को टैक्स रिकवरी नोटिस भेजा है। नोटबंदी के बाद बैंकों में अधिक नगद जमा करने वाले ज्वेलर्स को नोटिस भेजा गया है।    

इंडियन बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन (आईबीजीए) के राष्ट्रीय महासचिव सुरेंद्र मेहता ने बताया कि आयकर विभाग के  टैक्स रिकवरी नोटिस से 18 से 20 हजार करोड़ का बोझ कारोबारियों पर पड़ेगा। वैसे ज्वेलर्स जिन्होंने नगद जमा किया है, लेकिन पेपर सही नहीं है। उन्हें बड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ेगा।

देश में करीब तीन लाख ज्वेलर्स हैं। इनमें दस हजार की विभाग ने पहचान की है। अधिकतर ज्वेलर्स गुजरात, राजस्थान, दिल्ली, तमिलनाडु, पंजाब और हरियाणा से हैं। आईबीजीए ने आभूषण निर्माता और थोक विक्रेताओं को रिटेलर्स के केवाईसी जांच की सलाह दी है। 

आठ नवंबर 2016 को केंद्र सरकार ने एक हजार और पांच सौ के नोट चलन पर रोक लगा दी थी। निर्धारित अवधि के बाद भी कई ज्वेलर्स ने पुराने नोट को ग्राहकों से स्वीकार किया था। 
 


संबंधित खबरें