मुख्य समाचार

महिलाओं ने संभाली एयर ट्रैफिक कंट्रोल की कमान

पटना। महिला दिवस पर एयरपोर्ट अथाॅरिटी ऑफ इंडिया (एएआई), पटना शाखा की कल्याणमयी ने कई कार्यक्रमों के साथ होली मिलन का आयोजन किया। पटना कल्याणमयी की अध्यक्ष रंजना नेगी ने बताया कि आज महिलाएं हर क्षेत्र में आगे हैं। उड्डयन क्षेत्र में भी कई महिलाएं कार्यरत हैं, जो अपने कार्यों को कुशलतापूर्वक निभा रही हैं। 

महिला दिवस पर एयर ट्रैफिक कंट्रोल की कमान चंचला कुमारी एवं उनकी टीम ने संभाली। रंजना नेगी ने महिलाओं के कल्याण के लिए चलाये जा रहे कार्यक्रमों को बताया। कल्याणमयी एयरपोर्ट अथाॅरिटी ऑफ इंडिया की संस्था है। इसमें महिला अधिकारी एवं कर्मचारी, अधिकारी एवं कर्मचारियों की पत्नी सदस्य होती हैं। सामाजिक कार्यकर्ता मधु सिंह ने महिलाओं को तनावरहित जीवन जीने की कला बतायी। उन्होंने बताया कि तनावरहित जीवन से कई बीमारियों से निजात मिल सकती है। इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम भी पेश किया गया। 
 


संबंधित खबरें