पटना। मार्च में असामयिक वर्षा एवं ओलावृष्टि से हुई फसल क्षति के भुगतान के लिये राज्य सरकार ने 518.42 करोड़ रुपये की स्वीकृति दी है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक में कृषि सचिव को स्वीकृत राशि शीघ्र प्रभावित किसानों के खाते में भेजने का निर्देश दिया है।
बैठक में कृषि विभाग ने बताया कि मार्च में हुई बारिश से 3,84,016.71 हेक्टेयर क्षेत्र में 33 प्रतिशत से अधिक फसल की क्षति हुई है। आपदा राहत मापदंड के अनुसार 33 प्रतिशत से अधिक क्षति होने पर 13,500 रुपये प्रति हेक्टेयर की दर से कृषि इनपुट अनुदान देने का प्रावधान है।
समीक्षा बैठक में डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी, कृषि मंत्री प्रेम कुमार, जल संसाधन मंत्री संजय झा, आपदा प्रबंधन मंत्री लक्ष्मेश्वर राय, मुख्य सचिव दीपक कुमार, प्रधान सचिव प्रत्यय अमृत,एस. सिद्धार्थ एवं कृषि विभाग के सचिव एन.सरवन कुमार उपस्थित थे।