मुख्य समाचार

शब-ए-बारात में घर से ही करें इबादत : इमारत-ए-शरिया

पटना। इमारत-ए-शरिया ने शब-ए-बारात में लाॅकडाउन का पालन करने की अपील की है। फुलवारी शरीफ स्थित इमारत-ए-शरिया (बिहार, झारखंड एवं उड़ीसा) के महासचिव शिबली कासमी ने कहा है कि 9 अप्रैल को शब-ए-बारात है। यह इबादत की रात है। इस रात में बहुत सारी दुआएं कबूल होती हैं। जिस तरह नमाज घरों में अदा की जा रही है। उसी तरह शब-ए-बारात में भी सभी अपने घरों में ही इबादत करेंगे। 

उन्होंने कहा कि देश में लाॅकडाउन का सफलतापूर्वक पालन किया जा रहा है। सभी अपने घरों में रहकर जिक्र व अज्कार, नमाज, पवित्र कुरान का पाठ और प्रार्थनाओं में समय व्यतीत करें। अपने पापों का पश्चाताप करें और पवित्रता का जीवन जीने के लिए प्रतिबद्ध हो।   
 


संबंधित खबरें