मुख्य समाचार

राजस्थान से 1174 श्रमिकों को लेकर ट्रेन पहुंची दानापुर

पटना। लाॅकडाउन में राजस्थान के नागौर में फंसे बिहार के श्रमिकों को लेकर पहली श्रमिक स्पेशल ट्रेन शनिवार की दोपहर दानापुर स्टेशन पहुंची। ट्रेन में 1174 यात्री थे। श्रमिकों के लिए लंच पैकेट, पानी एवं सैनिटाइजर की व्यवस्था जिला प्रशासन की ओर से की गई थी।  

श्रमिकों की सुविधा के लिए स्टेशन पर प्रमंडलीय आयुक्त संजय अग्रवाल, डीएम कुमार रवि, एसएसपी उपेंद्र शर्मा समेेत कई अधिकारी एवं पुलिसकर्मी मौजूद थे। खगौल स्थित रेलवे हाई स्कूल में स्क्रीनिंग के बाद यात्रियों को 46 बसों से उनके गृह जिला के लिए रवाना किया गया। अपने राज्य लौटने पर श्रमिकों के चेहरे पर एक सुकून था। सकुशल वापसी के लिए उन्होंने केंद्र एवं राज्य सरकार, रेल एवं जिला प्रशासन की तारीफ की। 

कोटा में फंसे छात्रों की वापसी के लिए भी रेल एवं संबंधित जिला प्रशासन की बात हो गई है। उम्मीद है कि सभी छात्र पांच मई तक बिहार लौट आयेंगे।    
 


संबंधित खबरें