मुख्य समाचार

महावीर मंदिर ने 54 लाख रुपये का किया अन्न दान 

पटना। महावीर मंदिर न्यास समिति ने लॉक डाउन के दौरान अन्न दान पर 54 लाख राशि खर्च की है। समिति ने मुख्यमंत्री राहत कोष में एक करोड़ की सहायता राशि भी दी है। 

महावीर मंदिर न्यास समिति के सचिव आचार्य किशोर कुणाल ने पटना जिला प्रशासन को महावीर रसोई, अयोध्या जनपद प्रशासन को राम रसोई एवं सीतामढ़ी जिला प्रशासन को सीता रसोई वितरण की अनुमति देने के लिए धन्यवाद दिया है। समिति ने आश्वस्त किया है कि भविष्य में भी यदि जरूरत पड़ेगी, तो महावीर मंदिर सहर्ष सहयोग करेगा। 

लाॅकडाउन में अन्न दान का संचालन महावीर मंदिर के नैवेद्यम विभाग के प्रमुख आर. शेषाद्री ने किया। वितरण कार्य में सचिव किशोर कुणाल एवं ट्रस्टी बीएस दूबे ने भी सहयोग किया। महावीर मंदिर न्यास ने पटना में प्रवासी श्रमिकों में 70,357 फूड पैकेट (महावीर रसोई) एवं अयोध्या जनपद के प्रवासी श्रमिकों को 79,083 राम रसोई फूड पैकेट वितरित किया है। 

पटना कैंसर अस्पताल में मरीजों को मेनू के अनुसार 1,00,650 थाली एवं उनके परिजनों को 92,345 थाली भोजन के लिए उपलब्ध करायी गयी। इस दौरान 2,42,435 लोगों को भोजन कराया गया।
 


संबंधित खबरें