मुख्य समाचार

महावीर मंदिर में दर्शन की नई व्यवस्था 

पटना। महावीर मंदिर 78 दिनों की तालाबंदी के बाद आठ जून से खुल रहा है। अगली व्यवस्था तक मंदिर सुबह सात बजे से रात्रि नौ बजे तक खुला रहेगा। सभी श्रद्धालुओं को मास्क पहनना अनिवार्य है। सेनिटाइजेशन की व्यवस्था कई जगहों पर की गई है।

महावीर मंदिर न्यास समिति के सचिव आचार्य आचार्य किशोर कुणाल ने बताया कि सामान्य गाइडलाइन के अलावा भीड़ कम करने के लिए एक नई व्यवस्था शुरू की जा रही है। इस व्यवस्था में सभी का सहयोग अपेक्षित है। शुरू में कुछ कठिनाई हो सकती है, लेकिन बाद में सुविधा होगी।

मंगलवार और शनिवार को दर्शन के लिए ऑनलाइन बुकिंग करानी होगी। बाकी पांच दिन श्रद्धालु अपने अंग्रेजी नाम के पहले अक्षर (उपाधि नहीं) के अनुसार निर्धारित दिन को दर्शन के लिए आयेंगे। पहले चार दिन (रविवार, सोमवार, बुधवार, गुरुवार) पांच-पांच अक्षर और शुक्रवार को अंतिम छह अक्षर वाले श्रद्धालु आयेंगे। जैसे रविवार को वे श्रद्धालु आयेंगे, जिनका नाम A,B, C, D, E से शुरू होता है। 

यदि कोई परिवार के साथ आते हैं, तो सभी सदस्यों के नाम का पहला अक्षर और निर्धारित दिन ही मान्य होगा। मंगलवार एवं शनिवार को दर्शन के लिए mahavirmandirpatna.org/online-booking पर ऑनलाइन बुकिंग करानी होगी। बुकिंग में आने का समय भी बताना होगा।  

ऑनलाइन बुकिंग दर्शन का समय सुबह सात बजे से दोपहर एक बजे एवं शाम छह बजे से नौ बजे तक होगा। प्रतिदिन आने वाले श्रद्धालुओं को सुबह सात बजे के पहले आना होगा। नाम के सत्यापन के लिए आधार कार्ड या अन्य पहचान पत्र लाना अनिवार्य है। ऑनलाइन बुकिंग करने वालों को यूनिक कार्ड नंबर बताना होगा। 
 


संबंधित खबरें