पटना। वैष्णो देवी सेवा समिति अपने सहयोगी संस्थाओं के साथ 14 जून को पूरे बिहार में रक्तदान शिविर का आयोजन कर रही है। आयोजन विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर किया जा रहा है। मेगा रक्तदान अभियान में स्वास्थ्य विभाग से निबंधित सरकारी और गैरसरकारी ब्लड बैंक शामिल हो रहे हैं।
समिति ने बताया कि बिहार का पहला और देश के 141वें थैलिसीमिया डे केयर सेंटर का उद्घाटन भी 14 जून को पीएमसीएच में होगा। सेंटर में खून संबंधित सभी बीमारियों के इलाज एवं जांच की सुविधा उपलब्ध होगी।
रक्तदान शिविर अभियान में पटना से वैष्णो देवी सेवा समिति एवं पटनदेवी गौ मानस सेवा संस्थान, खगड़िया से ह्यूमेनिटी ब्लड डोनर्स ग्रुप, किशनगंज से ब्लड डोनर्स, जहानाबाद से रक्त सेवा परिवार, नवादा से हेल्पर्स ग्रुप, सहरसा से जस्ट फाॅर हेल्प, मधुबनी से ब्लड प्लस, बेतिया से रक्तदान समूह, बेगूसराय से जयमंगला वाहिनी रक्तदान समूह, पूर्णिया से युवा जागृति मंच एवं अखंड इंडिया फाउंडेशन हैं।
इसी तरह गया से शहीद भगत सिंह ब्रिगेड, सहरसा से रक्तदान जागरूकता सेवा समिति, मुंगेर से अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, मोतिहारी से बौधि रक्तदान समूह, दरभंगा से नेशनल ब्लड आर्मी, वैशाली से इंडियन एग्जाम ग्रुप ऑफ फाउंडेशन, गोपालगंज से औघड़दानी रक्तदान समिति, सहरसा से चेंज फाॅर स्योर, सीवान से डिस्ट्रिक्ट ब्लड डोनर टीम, समस्तीपुर से सनातन रक्तदान समूह एवं बिहार यूथ फेडरेशन और सहरसा से मारवाड़ी महिला समिति।