मुख्य समाचार

21 जून को दिखेगा वलयाकार सूर्य ग्रहण 

पटना/नई दिल्ली। दुर्लभ खगोलीय घटना के रूप में 21 जून (रविवार) को वलयाकार सूर्य ग्रहण (रिंग ऑफ फायर) लगने जा रहा है। पटना में सूर्यग्रहण सुबह 10:37 बजे शुरू होकर दोपहर 2ः09 बजे समाप्त होगा। 12ः24 में सूर्यग्रहण की स्थिति अधिकतम यानी 77 प्रतिशत होगी। 

इसी तरह सूर्यग्रहण भागलपुर में 10ः42 से 2ः13 एवं गया में 10ः36 से 2ः08 बजे तक रहेगा। सूर्यग्रहण की अधिकतम स्थिति भागलपुर में 12ः30 बजे 76 प्रतिशत एवं गया में 12ः24 बजे 74 प्रतिशत होगी।    

भुज भारत का पहला शहर होगा, जहां ग्रहण सुबह 9 : 58 बजे शुरू होगा और असम के डिबरूगढ़ में दोपहर 2 : 29 बजे समाप्त होगा। उज्जैन में सूर्य ग्रहण 10ः10 से 1ः42 एवं बनारस में 10ः31 से 2ः04 बजे तक है।  

पूर्ण सूर्य ग्रहण में पृथ्वी एवं सूर्य के मध्य चंद्रमा आ जाता है और तीनों एक ही सीध में होते हैं । वलयाकार सूर्य ग्रहण तब होता है जब चंद्रमा का कोणीय व्यास सूर्य के कोणीय व्यास की अपेक्षा छोटा होता है। इस कारण चंद्रमा, सूर्य के मध्य भाग को ढकता है और सूर्य का वलय थोड़े समय के लिए आकाश में रिंग ऑफ फायर की तरह दिखाई देता है। ग्रहण के दौरान सूर्य को नग्न आंखों से बिल्कुल नहीं देखना चाहिए। इससे आंखों को स्थायी नुकसान हो सकता है। 

 


संबंधित खबरें