मुख्य समाचार

सेंट्रल मॉल समेत 59 दुकान तीन दिनों के लिए बंद  

पटना। राजधानी के 59 दुकान, प्रतिष्ठान एवं निजी कार्यालयों को तीन दिन के लिए बंद करने का निर्देश डीएम कुमार रवि ने दिया है। 47 दुकानों को चार जुलाई एवं 12 दुकानों को पांच जुलाई से तीन दिनों के लिए बंद किया गया है। चार छोटे दुकान एक दिन के लिए बंद किये गये हैं।

प्रतिष्ठान संचालकों पर कार्रवाई सोशल डिस्टेंसिंग, मास्क एवं सैनिटाइजर की व्यवस्था नहीं करने के कारण की गई है। सभी से 24 घंटे में जवाब मांगा गया है।  डीएम के निर्देश पर गठित टीम ने सभी को कोविड-19 संक्रमण से बचाव के निर्देशों का पालन नहीं करने के मामले में दोषी पाया है।  

इन पर हुई कार्रवाई : 

फ्रेजर रोड, डाक बंगला क्षेत्र - सेंट्रल मॉल, विशाल मेगा मार्ट, राज लक्ष्मी ज्वेलर्स हरि निवास, मल्टी टास्किंग हरि निवास, इंडियन पेसिफिक टेक्नोलॉजी हरि निवास, नेक्स्टजेन कंप्यूटर हरि निवास, न्यू हेलो मोबाइल हरि निवास, इन्फो लाइफ स्टाइल हरि निवास, मां लक्ष्मी टेलीकॉम हरि निवास, एसके मोबाइल हरि निवास, स्मार्ट मोबाइल हरि निवास, कम्युनिकेशन वर्ल्ड हरि निवास, रियल अप्पू घर, हरि निवास।

बोरिंग रोड - मोबाइल केयर, वैशाली अंडा स्टोर बोरिंग रोड चौराहा, फ्रेंड्स मोबाइल वर्मा सेंटर, शशि राज एंड संस वर्मा सेंटर, मिथिला स्टेशनरी वर्मा सेंटर, मोबाइल बाजार, वर्मा सेंटर, रेनॉल्डस बोरिंग रोड चौराहा। कांत औषधालय, यूकोन इन्फ्रास्ट्रक्चर वर्मा सेंटर, मोबाइल विला वर्मा सेंटर, फ्रेंड्स जोन वर्मा सेंटर, शर्मा राज एंड संस वर्मा सेंटर, अवनी जॉकी स्टोर लक्ष्मी कांप्लेक्स, वीवा शोरूम।  

कुर्जी मोड़ , पाटलिपुत्र - मोबाइल गार्डन, कुर्जी मोड़, जावा शोरूम पाटलिपुत्र इंडस्ट्रियल एरिया, चंदन फूल एंड कॉरिडोर पाटलिपुत्र, लकी ऑटो पॉलिटेक्निक मोड़, सम्राट ऑटो पॉलिटेक्निक मोड़।

एग्जिबिशन रोड - आलोक एसोसिएट, आशियाना टावर, प्लाई मायका सेल्स आशियाना टावर, डीसीबी बैंक कोणार्क अपार्टमेंट, बिहार मशीन एवं टूल्स वृंदावन कांप्लेक्स, भारत पाइप एबीसी कांप्लेक्स, सम्राट इंटरप्राइजेज एबीसी कांप्लेक्स, कार डिजाइन।

मीठापुर क्षेत्र - न्यू मैजेस्टिक टेलर, चुन्नी की दुकान, कृष्णा प्लास्टिक, नवतारा स्वीट्स एंड स्नैक्स बस स्टैंड।

फुलवारीशरीफ क्षेत्र - औषधि जीवनम, शिवम मेडिकल हॉल, रमन साइकिल वर्क्स, एसके बैटरी, साहिल मेडिकल हॉल, राज मेडिको, मधु मेडिको, मां मेडिकल हॉल, मां औषधि, महावीर दवाखाना, सनी मेडिकल हॉल एवं महालक्ष्मी ज्वेलर्स अनीसाबाद।

इनकम टैक्स चौराहा : मां जगदंबा फल दुकान, मां अंबिका फल दुकान, मां वैष्णो देवी फल दुकान, सूरज पाल दुकान शॉप नंबर 11। 

एल.बाबू स्टोर राजेंद्र पथ कदमकुआं, आर एन अग्रवाल एंड संस दुजरा, दो भाई इंटरप्राइजेज राम कृष्णा नगर। 


संबंधित खबरें