राजगीर। संपूर्ण मानवजाति कोरोना से पीड़ित और भयग्रस्त है। बिहार कोरोना और बाढ़ दोनों संकट से जूझ रहा है। बिहार शीघ्र इससे मुक्त होकर खुशहाली को प्राप्त करे। इस मंगल भावना के साथ वीरायतन में भगवद् आराधना हो रही है।
राजगीर में आचार्य चंदनाश्री (ताई मां) के सान्निध्य में आराधना पांच जुलाई से जारी है। आचार्य चंदनाश्री की शिष्या साध्वी रोहिणी ने गुरु पूर्णिमा से अनुष्ठान शुरू किया है। एक माह के अनुष्ठान का संकल्प है। सूर्योदय से सूर्यास्त तक केवल दो बार गरम पानी लेकर उपवास करती हैं। आज यानी 22 जुलाई को अनुष्ठान का अठारहवां दिन है।