मुख्य समाचार

बिहार के बाढ़ पीड़ितों के लिए मेडिसिन वैन रवाना 

नई दिल्ली। बिहार के बाढ़ पीड़ितों के लिए मेडिसिन वैन को केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री अर्जुन मुंडा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। पीड़ितों की सहायता के लिए 15 लाख रुपये की दवा ठाकुरद्वारा ट्रस्ट, जोरबाग ने दी है। लगभग दो हजार स्वयंसेवक जमीन स्तर पर काम कर रहे हैं।

केंद्रीय मंत्री ने निःस्वार्थ सेवा के लिए रिटायर्ड आईएएस अधिकारी भोरे लाल एवं ठाकुरद्वारा ट्रस्ट की उनकी टीम के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने उम्मीद जतायी कि संकट की घड़ी में यह सहायता बिहार के बाढ़ पीड़ितों के काम आयेगी। 


संबंधित खबरें