पटना। राजधानी की सब्जी एवं फल मंडियों में कोरोना जांच अभियान शुरू हो गया है। पहले चरण में 105 सब्जी और फल विक्रेताओं की जांच हुई। इनमें एक भी पॉजिटिव केस नहीं मिला। 40 ऑटो चालकों की जांच में सिर्फ एक पॉजिटिव केस मिला।
प्रमंडलीय आयुक्त संजय कुमार अग्रवाल ने बताया कि यदि कोई फल-सब्जी विक्रेता या ऑटो चालक पॉजिटिव पाये जाते हैं, तो उन्हें चिंता करने की आवश्यकता नहीं है। उनके लिए सरकारी आइसोलेशन की व्यवस्था की जायेगी। सरकारी खर्च पर तीन समय का भोजन एवं रहने की सुविधा प्रशासन उपलब्ध करायेगा। सब्जी-फल विक्रेता एवं ऑटो चालकों को एक प्रमाणपत्र भी मिलेगा। इससे ग्राहकों का विश्वास बढ़ेगा।
उन्होंने कहा हमें करोना से डरने की जरूरत नहीं है बल्कि सभी को मिलकर हराना है। पटना सदर से अभियान शुरू किया गया है। जिले के सभी एसडीओ को अपने क्षेत्र में इस तरह का अभियान शुरू करने का निर्देश दिया गया है।