पटना। इंटरनेशनल ह्यूमन राइट्स काउंसिल के बिहार स्टेट बोर्ड ने कोरोना योद्धाओं को सम्मानित किया। गायत्री मंदिर रोड, कंकडबाग स्थित युवराज पैलेस में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।
इस मौके पर बिहार स्टेट बोर्ड के अध्यक्ष राकेश कुमार ने कहा कि इस समारोह में हमने कोविड-19 के दौरान उत्कृष्ट सामाजिक कार्य करने वालों को सम्मानित किया है। सम्मान पाने वालों में मीडियाकर्मी, रक्तवीर और समाजसेवी हैं। इन्होंने अपनी जान की परवाह किए बिना जरूरतमंदों की मदद की।
डॉ गीता जैन ने कहा कि इन कोरोना योद्धाओं के कारण कई लोगों के जीवन की रक्षा हुई। बिहार चैंबर ऑफ कॉमर्स के उपाध्यक्ष मुकेश जैन ने कहा कि वैश्विक महामारी में जरूरतमंदों की काफी मदद इन्होंने की। एमपी जैन ने कहा कि इन कोरोना योद्धाओं को सम्मानित कर हम खुद को सम्मानित महसूस कर रहे हैं।
समारोह में कमल नोपानी, महेश जालान, मुकेश हिसारिया, अक्षय अग्रवाल, संतोष खीरवाल, गोविंद केसरी, अशोक पोद्दार, अमित कुमार समेत सौ से अधिक लोगों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में इंटरनेशनल ह्यूमन राइट्स काउंसिल के निर्मल शर्मा, राकेश शर्मा, अमरेश अग्रवाल, राकेश कुमार, राज सक्सेना, वसंत गोयल, धर्मदेव राज, संजय अग्रवाल एवं मनीष तिवारी ने सक्रिय रूप से अपना योगदान दिया ।