पटना। अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस पर जैन संघ ने अंतर्ज्योति बालिका स्कूल की दृष्टि बाधित बच्चियों को उपहार दिया। बच्चियों ने स्कूल आए अतिथियों के साथ भजन एवं गीत गाये। उन्होंने हम होंगे कामयाब, इतनी शक्ति हमें देना दाता, कौन कहता है कि भगवान आते नहीं-- भजन गाए। पूर्व जिला जज रमेश ने कहा कि इस दिवस का उद्देश्य बालिकाओं के अधिकारों का संरक्षण और उनके समक्ष आने वाली चुनौतियों की पहचान करना है।
बिहार अग्रवाल महिला सम्मेलन की अध्यक्ष डॉ गीता जैन ने बालिकाओं के सशक्तिकरण एवं मानवाधिकारों की पूर्ति पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि बेटी ईश्वर का वरदान है। हमें उनके प्रति प्यार और सम्मान जताना चाहिए। इस मौके पर जैन संघ के महासचिव मुकेश जैन, मनोज जैन, सुनीता रटेरिया, अमित राज अकेला, एमपी जैन एवं अजित समेत कई लोग मौजूद थे।