पटना। चांदनी चौक मार्केट एसोसिएशन ने 400 से अधिक छठ व्रतियों में पूजन सामग्री वितरित की। वितरण कार्य काली घाट, दरभंगा हाउस में किया गया। एसोसिएशन के ललन लाठ ने बताया कि खरना के दिन छठ व्रतियों को केला, ईख, संतरा, सूप, नारियल, नींबू, पानी फल सिंघाड़ा, अगरबत्ती और माचिस दी गई।
सामान वितरण में राजेश सिंह, बिनोद टेम्पोवाला, रोहित लाठ, गौरव अग्रवाल, जितेंद्र सिंह, दीपक लाठ एवं मार्केट के अन्य लोग सहयोग कर रहे थे।