मुख्य समाचार

राजगीर में नया रोपवे              

राजगीर में नया रोपवे फरवरी 2021 से पहले शुरू हो जाएगा। इससे पर्यटकों को एक हजार फीट की ऊंचाई पर स्थित विश्व शांति स्तूप पहुंचने में सुविधा होगी। वर्तमान में सिंगल सीटर ओपन रोपवे कार्यरत है। नए रोपवे का काम 25 अक्टूबर 2019 तक हो जाना था, लेकिन कुछ मोडिफिकेशन एवं कोरोना महामारी के कारण इसमें देरी हुई है। 

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राजगीर भ्रमण के दौरान नए रोपवे के निर्माण कार्य का जायजा लिया। उन्होंने रैम्प एवं रास्ते के बगल में मजबूत रेलिंग देने का निर्देश दिया। पुराने रोपवे का भी निरीक्षण किया और उसके बेहतर रख-रखाव को लेकर कई सुझाव दिए। 

इस दौरान मुख्यमंत्री ने घोड़ा कटोरा पार्क, घोड़ा कटोरा झील एवं वेणु वन का भी जायजा लिया। अधिकारियों को वेणु वन में चल रहे निर्माण कार्य एवं सौंदर्यीकरण से संबंधित आवश्यक निर्देश दिये। सीएम ने बताया कि वेणु वन में भगवान बुद्ध आए थे। यहां ऐसी व्यवस्था की जा रही है कि पर्यटक आनंद उठा सकें। जू सफारी का काम भी तेजी से चल रहा है। 
 


संबंधित खबरें