पटना। आईआरसीटीसी की दक्षिण भारत आस्था यात्रा 31 जनवरी 2021 को रक्सौल (पूर्वी चंपारण जिला) से शुरू हो रही है। 14 दिनों की यात्रा में श्रद्धालुओं को तिरूपति, रामेश्वरम, मदुरई, कन्याकुमारी, त्रिवेंद्रम एवं पुरी जाने का मौका मिलेगा। ट्रेन के स्लीपर कोच में आरक्षण की व्यवस्था रहेगी। यात्रा पैकेज प्रति यात्री 13230 रुपये है। पैकेज में रहने, खाने एवं संबंधित स्थल पर पहुंचने का शुल्क शामिल है।
दक्षिण भारत आस्था ट्रेन का बोर्डिंग प्वाइंट रक्सौल, सीतामढ़ी, दरभंगा, समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर, हाजीपुर, पटना, आसनसोल एवं भुवनेश्वर है। यात्रा 13 फरवरी को समाप्त होगी। श्रद्धालुओं को प्रतिदिन शाकाहारी नाश्ता, खाना एवं एक बोतल पानी आईआरसीटीसी की तरफ से मिलेगा।
रात्रि विश्राम की व्यवस्था धर्मशाला या डारमेट्री हाॅल में की जाएगी। विस्तृत जानकारी बिस्कोमान टावर स्थित आईआरसीटीसी कार्यालय से या दूरभाष नंबर 0612-2205801, 9771440056, 9771440052 एवं 9771440013 से प्राप्त कर सकते हैं।