पटना। प्रधान मुख्य आयकर आयुक्त (पीसीसीआईटी) के.के.सिंह ने करदाताओं से विवाद से विश्वास योजना का लाभ उठाने की अपील की है। उन्होंने कहा कि योजना से जुड़ने की अंतिम तिथि 31 दिसंबर 2020 है। करदाता इसका लाभ उठाकर अपने कर विवादों का समाधान करा लें।
बिहार चैंबर ऑफ काॅमर्स एंड इंडस्ट्रीज के प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात के दौरान नव पदस्थापित प्रधान मुख्य आयकर आयुक्त (बिहार-झारखंड) ने योजना का लाभ उठाने पर जोर दिया। अध्यक्ष पी.के. अग्रवाल ने उन्हें नये पदभार की शुभकामनाएं दी ।
प्रतिनिधिमंडल में चैंबर के उपाध्यक्ष एन.के.ठाकुर एवं मुकेश कुमार जैन, महामंत्री अमित मुखर्जी, कोषाध्यक्ष विशाल टेकरीवाल, कार्यकारिणी सदस्य सुनील सर्राफ एवं आलोक पोद्दार शामिल थे ।