गया/पटना। प्रमोद फूड प्रोडक्ट ने कई स्वाद में चिक्की, गजक एवं तिलकुट लांच किया है। चिक्की तिल, मूंगफली एवं रामदाना में जबकि गजक गुड़, चीनी एवं शालीमार स्वाद में है। चीनी एवं गुड़ में खास्ता तिलकुट है। पटना में खास जगहों पर ये प्रोडक्ट उपलब्ध हैं।
पटना के सुपर स्टाॅकिस्ट मौर्या सेल्स काॅरपोरशन के संतोष सिंह ने बताया कि प्रमोद फूड प्रोडक्ट्स का काफी बड़ा रेंज है। ठंड के मौसम में चिक्की, गजक एवं तिलकुट की अच्छी मांग रहती है। ये स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद भी हैं। इसके अलावा सोनपापड़ी एवं पतीसा पापड़ी भी है। इसकी पूरे साल मांग रहती है। नमकीन में भुजिया, मिक्सचर के साथ करीब 45 आइटम है। कारोबार के लिए इच्छुक लोग 9304832468 पर संपर्क कर सकते हैं।
प्रमोद फूड प्रोडक्ट के संचालक प्रमोद भदानी का कहना है कि सभी प्रोडक्ट ग्राहकों की पसंद को देखते हुए कुशल कारीगरों ने तैयार किया है। प्रोडक्ट को तैयार करने में गुणवत्ता का पूरा ख्याल रखा गया है। बिहार के अलावा कई राज्यों में भी कंपनी का बाजार है।
रेस्टोरेंट, स्वीट्स एवं नमकीन के कारोबार में प्रमोद फूड्स की गया शहर में पहचान है। मिठाई के पांच शाॅप एवं नमकीन की कई वैरायटीज इनके साथ हैं। वेज प्लाजा और पेपरिका रेस्टोरेंट पूरी तरह वेज हैं, जहां फास्टफूड से लेकर सभी तरह के स्वादिष्ट व्यंजन उपलब्ध हैं।