पटना। इंडिया इंटरनेशनल मेगा ट्रेड फेयर का आयोजन ज्ञान भवन में किया गया है। फेयर 22 जनवरी से एक फरवरी तक (25 जनवरी को छोड़कर) है। आयोजन बंगाल चैंबर ऑफ काॅमर्स एवं जीएस मार्केटिंग एसोसिएट्स ने किया है।
ट्रेड फेयर का उद्घाटन डिप्टी सीएम सह उद्योग मंत्री रेणु देवी ने किया। इस मौके पर पटना की महापौर सीता साहु, बिहार चैंबर ऑफ काॅमर्स के अध्यक्ष पीके अग्रवाल एवं बंगाल चैंबर ऑफ काॅमर्स की सह अध्यक्ष सुपर्णा डी गुप्ता मौजूद थे।
फेयर में भारत के दस राज्य एवं आठ देशों के स्टाॅल हैं। करीब एक हजार से अधिक उत्पाद उपलब्ध हैं। स्वदेशी उत्पादों के अलावा बांग्लादेश की साड़ी एवं कपड़े, दुबई के परफ्यूम, अफगानिस्तान के ड्राई फ्रूट्स, मलेशियाई फाउंटेन, ईरान और लेबनान की सिल्वर ज्वेलरी एवं थाइलैंड के एसेसरिज प्रोडक्ट यहां हैं। आयोजकों ने बताया कि कोरोना काल में सरकार के निर्देशों का पालन किया जा रहा है।