पटना। लंबे इंतजार के बाद नीतीश मंत्रिमंडल का मंगलवार को विस्तार हो गया। राज्यपाल फागू चौहान ने 17 नए मंत्रियों को राजभवन में शपथ दिलायी। भाजपा से नौ और जदयू से आठ मंत्रियों ने शपथ ली है।
भाजपा कोटे से मंत्री : सैयद शाहनवाज हुसैन, प्रमोद कुमार, सम्राट चौधरी, नीरज कुमार सिंह, सुभाष सिंह, नितिन नवीन, आलोक रंजन, जनक राम, नारायण प्रसाद।
जदयू कोटे से मंत्री : श्रवण कुमार, मदन सहनी, संजय कुमार झा, लेशी सिंह, सुमित कुमार सिंह, सुनील कुमार, जयंत राज, जमां खान ।
मंत्रिमंडल विस्तार के बाद अब नीतीश सरकार में मुख्यमंत्री समेत 31 मंत्री हो गए हैं। इससे पहले 16 नवंबर 2020 को मुख्यमंत्री समेत 15 मंत्रियों ने शपथ ली थी। बाद में शिक्षा मंत्री मेवालाल चौधरी को इस्तीफा देना पड़ा था।
शपथ ग्रहण समारोह के बाद मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी नए मंत्रियों को बधाई देता हूं। मैं सबसे आग्रह करूंगा कि वे पूरी निष्ठा के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें। मंत्रिपरिषद के गठन में हर क्षेत्र और समाज के प्रतिनिधित्व का ध्यान रखा गया है।