पटना । शिवालजा महिला विकास संस्थान एवं आईडब्ल्यूसी, पटना के संयुक्त तत्वावधान में कुटीर उद्योग प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। बेली रोड स्थित ब्रांड फैक्ट्री मॉल में लगी प्रदर्शनी में महिला उद्यमियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
कपड़े, ज्वेलरी, ऑर्गेनिक ब्यूटी मटेरियल, चादर, मधुबनी आर्ट, आचार एवं पापड़ की लोगों ने खरीदारी की। प्रदर्शनी के साथ संस्थान ने कई रोचक प्रतिस्पर्धा का भी आयोजन किया। इसका महिलाओं ने आनंद उठाया। इस मौके पर महिला उद्योग संघ की निदेशक उषा झा, नीना कुमार एवं संध्या सरकार ने संयुक्त रूप से शिवालजा बुटीक का शुभारंभ किया।
शिवालजा महिला विकास संस्थान की अध्यक्ष नुपूर प्रसाद ने बताया कि प्रदर्शनी का आयोजन महिलाओं में आत्मनिर्भरता की दिशा में सार्थक कदम है। बुटिक में महिलाओं को सिलाई- कढ़ाई, मधुबनी पेंटिंग, ब्यूटिशियन समेत कई तरह के कोर्स की जानकारी दी जाएगी।
सामान की मार्केटिंग के लिए एक स्थायी दुकान होगी। महिलाओं को पानी-बिजली की बचत, सफाई, मास्क एवं कोरोना टीका लगाने की जानकारी दी गई। कार्यक्रम को सफल बनाने में शिवालजा की विभा, सीमा, शिल्पी, पारो एवं मीता ने खास भूमिका निभाई।