मुख्य समाचार

जरूरतमंद के लिए 28 अप्रैल से निःशुल्क भोजन की व्यवस्था

पटना। कोरोना पीड़ित एवं जरूरतमंद के लिए दधीचि देहदान समिति 28 अप्रैल से निःशुल्क भोजन की व्यवस्था शुरू कर रहा है। कोरोना काल में कई परिवार घर में क्वारंटाइन हैं। परिवार में भोजन बनाने की सुविधा नही है। ऐसे लोगों की मदद के लिए प्रभु प्रसाद नाम से निःशुल्क भोजन की व्यवस्था शुरू की गयी है। यह सुविधा सिर्फ पटना शहरी क्षेत्र के मरीजों के लिए है।

प्रभु प्रसाद का ऑर्डर मोबाइल नंबर 8084053399 एवं 9110137152 पर सुबह 9 से 11 बजे एवं अगले दिन के लिए संध्या 5 से 7 बजे तक दे सकते हैं। बिना सूचना के भोजन देना संभव नहीं हो सकेगा। यह सेवा दिन में सिर्फ एक समय के लिए है। भोजन संग्रह का समय दिन के एक से तीन बजे तक है। इसके लिए आधार कार्ड की काॅपी जमा करनी होगी। 

भोजन संग्रह केंद्र दरियापुर गोला स्थित मां वैष्णो देवी ब्लड बैंक (ब्रह्मस्थान मंदिर के बगल में) है। एक पैकेट में दो व्यक्तियों के लिए भोजन की व्यवस्था की गई है। 
 


संबंधित खबरें