मुख्य समाचार

22 जून को वित्त मंत्रालय की इन्फोसिस के साथ बैठक, करदाताओं से मांगा सुझाव

नई दिल्ली। आयकर विभाग के नए ई-फाइलिंग पोर्टल में तकनीकी गड़बड़ियों को दूर करने के लिए वित्त मंत्रालय 22 जून को इन्फोसिस के साथ बैठक करेगा। आईसीएआई के सदस्य, ऑडिटर्स, सलाहकार एवं करदाता भी बैठक में शामिल होंगे। नए पोर्टल में कई तकनीकी खामियां हैं। इस कारण करदाताओं को असुविधा हो रही है। 

पोर्टल में आ रही कठिनाइयों को लेकर केंद्रीय वित्तमंत्री के कार्यालय ने सभी हितधारकों से आवेदन मांगा है। 18 जून की शाम सात बजे तक ईमेल fmo@nic.in पर आवेदन दे सकते हैं। इन्फोसिस टीम के प्रतिनिधि सभी सवालों का जवाब देंगे और करदाताओं को परेशानियों का निदान बताएंगे। 


संबंधित खबरें