मुख्य समाचार

तख्त साहिब कमिटी को सरबत दा भला ट्रस्ट ने दी एंबुलेंस 

पटना। सरबत दा भला ट्रस्ट ने ऑक्सीजन एवं वेंटिलेटर से युक्त एक एंबुलेंस तख्त श्री पटना साहिब (हरमंदिर साहिब) कमिटी को भेंट की। तख्त साहिब के जत्थेदार ज्ञानी रणजीत सिंह के अरदास के बाद एंबुलेंस सेवा शुरू की गई। इस मौके पर कमिटी के अध्यक्ष जत्थेदार अवतार सिंह हित, महासचिव महेंद्रपाल सिंह ढिल्लन, अधीक्षक दलजीत सिंह, सदस्य हरबंस सिंह, सूरज सिंह एवं जसपाल सिंह मौजूद थे। 

जत्थेदार अवतार सिंह हित एवं महेंद्रपाल सिंह ढिल्लन ने बताया कि पंडित शिवदत्त के नाम पर एंबुलेंस सेवा चलाई जायेगी। उन्होंने सरबत दा भला ट्रस्ट के  एस.पी.एस.ओबेराय एवं उनकी टीम के प्रति आभार प्रकट किया। एंबुलेंस सेवा से मरीजों को काफी सुविधा होगी। 

ट्रस्ट की ओर से जांच सुविधा अभी दी जारी है। आने वाले दिनों में डायलिसिस सेवा एवं ऑटोमेटिक रसोई भी शुरू की जाएगी। कार सेवा वाले बाबा रवि सिंह एवं गुरनाम सिंह ने सभी सेवाओं का जायजा लिया। 
 


संबंधित खबरें